बहराइच

अजामिल मुक्ति की कथा सुन श्रोता हुए भावुक,

नारायण नाम से गूंज उठा पंडाल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

बहराइच। तहसील महसी के ग्राम पंचायत सधुवापुर के मुडहेरा गांव में जारी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत । कथा के छठवें दिन रविवार को प्रवाचक आदर्श कृष्ण तिवारी महाराज जी ने श्रोताओं को अजामिल मुक्ति की कथा सुनाते हुए कहा कि अजामिल का जन्म कान्यकुब्ज के एक कुलीन ब्राह्मण परिवार में हुआ था वह धर्मपरायण, सदाचारी, बुद्धिमान और भगवान विष्णु का भक्त था एक दिन वह गांव से बाज़ार जा रहा था, तो उसने एक नर्तकी को देखा और मोहित हो गया, नर्तकी वेश्या थी लेकिन वह उसे अपने घर ले आया जिससे उसे नौ लड़कियां हुई,अजामिल अपने नौ बच्चों के साथ रहने लगा और उनके पालन पोषण के लिए चोरी डकैती आदि बुरे कामों में लिप्त हो गया,एक दिन पच्चीस संतों का एक काफ़िला अजामिल के गांव से गुज़र रहा था,साधुओं ने अजामिल से दक्षिणा मांगी, लेकिन अजामिल के पास दक्षिणा देने को कुछ नहीं था,साधुओं ने कहा कि हमें तुम्हारी स्तिथि तो बहुत ही खराब लग रही है हमें तुमसे दक्षिणा में कोई रुपया-पैसा नहीं चाहिए तुम सिर्फ अपने होने वाले पुत्र का नाम नारायण रख देना, अजामिल की पत्नी को जब पुत्र पैदा हुआ तो अजामिल ने उसका नाम नारायण रख दिया जिसके बाद जब भी वह अपने पुत्र को पुकारता तो नारायण का नाम लेता जिसके कारण जब अजामिल का अंत समय आया, तो यमदूतों को भगवान के दूतों के सामने अजामिल को छोड़कर जाना पड़ा। इससे हमें यह पता चलता है कि भगवान के नाम का उच्चारण करने से बड़े से बड़े पापियों को भी मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।कार्यक्रम के दौरान प्रवाचक के साथ वादक कमलनयन,राघव कुमार, हिमांशु के संगीत ने लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर जमुना प्रसाद, अमरनाथ तिवारी, दिलीप बाजपेई, संजय कुमार, ललित कुमार, आशीष कुमार,अभिनय कुमार , रामकरण तिवारी, संतोष तिवारी, लालता प्रसाद, करन, अर्जुन, महेश कुमार, विनोद कुमार,सूरज बाजपेई,विष्णू बाजपेई, विनय कुमार,ताराचंद, प्रदीप कुमार, हरिद्वार प्रसाद, अनिल कुमार आदि सहित भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button