रामपुर शाहबाद

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर कार्यशाला 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद : भाजपाइयों द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें देश की मजबूती की ओर ले जान के लिए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की चर्चा की गई। सोमवार को शाहबाद के सेवन सीज होटल में भाजपाई एकत्रित हुए। होटल में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए जगपाल सिंह ने कहा कि हमें स्वयं भी स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना है। साथ ही इसका प्रचार प्रसार सभी माध्यमों से करना है। जिससे हमारा देश प्रत्येक स्तर पर मजबूत हो सके। पूर्व जिला महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता ने कहा कि भाजपा की एक ऐसी पार्टी है, जो हमेशा देश को मजबूत करने के बारे में सोचती है और यही विचारधारा लेकर भाजपा का प्रत्येक राष्ट्रवादी कार्यकर्ता निस्वार्थ समाज सेवा में लगा हुआ है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, विमल जोशी, नरेश कुमार शर्मा, धर्मपाल सिंह, विष्णु कश्यप, राजवीर सैनी, मोनू चौधरी, प्रदीप प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button