बाराबंकी

दुर्गा जागरण में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब रातभर लगा रहा भक्तों का तांता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी।  सप्तमी नवरात को दुर्गा पूजा आयोजक समिति रसौली के तत्वाधान मे महामाई माता जी आरती के पश्चात किया गया अनुरुद्ध म्यूज़िकल एण्ड जागरण पार्टी द्वारा विशाल जागरण का आयोजन गया जिसमे पुरी रात माता जी के सुन्दर सुन्दर भजनो व झांकियों से मन मुक्त कर दिया सर्व प्रथम माता जी की ज्योति प्रज्वलित करवाते हुए गणेश वन्दना से जगराते का शुभारंभ हुआ पुरी रात भक्तों को भजनों पर नाचने पर मजबूर कर दिया कानपुर से आएं भजन गायक ने तो पुरा शमां ही भजनो के मध्यम से बदल दिया तो वहीं अयोध्या धाम से आए कलाकारों ने भी कसर नहीं छोड़ी आदित्य झंकार ने अपनी भूमिका बनाते हुए सुन्दर सुन्दर झांकियों को प्रस्तुत किया तारों की छांव में तारा रानी की कथा के साथ सुबह हलवा चने का प्रसाद भी माता रानी को चढ़ाया गया इसी के साथ जगराता सम्पन्न हुआ और सुबह लोगों को वहीं हलवे चने का प्रसाद वितरित हुआ 37 वर्षों से लगातार माता जी का जागरण व अन्य प्रोग्राम नवरात्रि में निरंतर होते आ रहे हैं दुर्गा पूजा समारोह समिति के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि में जितनी मेहनत हमारी नवयुवक टीम करती है और आपसी मेल मिलाप से दुर्गा पूजा मनाती हैं इसके लिए हम सदा नवयुवकों के आभारी रहूंगे और मेरी टीम जितनी नवयुवकों की प्रसंशा करें कम है और सुरक्षा व्यवस्था में हमारे थाना सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया,हल्का प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल व उनकी पुरी टीम का धन्यवाद देता हूं इतनी अच्छी व्यवस्था को बनाने में सहयोग के लिए इस मौके पर सोनू गुप्ता भोले, अनिल जयसवाल,राजा गुप्ता, जुगुल किशोर गुप्ता, विक्की गुप्ता, आदित्य कौशल, राजेश विश्वकर्मा, महाकाल कांवरिया संघ के अध्यक्ष विशाल गुप्ता,शशि गुप्ता,रामराज गुप्ता,विनय गुप्ता, राहुल गुप्ता, पिंटू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button