
अमेठी । सांसद ने सैनिक स्कूल के बच्चों के लिए सांसद निधि से 32 लाख रुपये की लागत की नई बस उपलब्ध कराई।
कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमेठी के विभिन्न सिद्धपीठ मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। कार्यकतार्ओं से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा पर जमकर बरसे।
उन्होंने कहा, सरकार युवाओं को गुमराह कर रही है। पेपर लीक, बेरोजगारी और अन्य गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए युवाओं को बहकाया जा रहा है। इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
बच्चों के लिए नई बस दी =-सांसद ने सैनिक स्कूल के बच्चों के लिए सांसद निधि से 32 लाख रुपये की लागत की नई बस उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि इस बस से विद्यालय के बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी। उनकी पढ़ाई में भी सहूलियत होगी।
महिला सशक्तिकरण पर सांसद ने कहा कि आज महिलाएं पहले से कहीं अधिक सशक्त हो रही हैं और समाज में अपनी मजबूत भूमिका निभा रही है।



