
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। भूली बी ब्लॉक के मूर्ति घर का उद्घाटन कोयलांचल की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शिवानी झा के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया। कमिटी के सदस्यों ने डॉ शिवानी झा को गुलदत्सा और बुके देकर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ शिवानी झा ने कहा, कि “दुर्गा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मेरी ओर से सभी श्रद्धालुओं को ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं इस कमिटी के कर्मठ युवाओं को विशेषकर धन्यवाद देती हूँ जिन्होंने आपदा में पंडाल गिरने पर भी अपने हौसले को बुलंद रखा, जिसका परिणाम है आज का यह पंडाल, माता कभी कभी अपने बच्चों की परीक्षा लेती है जिसमें आप सभी ने सफलता हासिल की है। मैं कोयलांचल के लोगों से अपील करता हूँ कि वे अपने परिवार सहित पंडाल में आएं, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करें। उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने एक साथ मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस उद्घाटन समारोह में पूजा कमिटी के अध्यक्ष अजीत चौधरी, सचिव रवि कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष जोंटी गिरी, उपाध्यक्ष रोशन कुमार, प्रेम निषाद, पंकज पासवान, मीडिया प्रभारी कुमार रंजय आदि उपस्थित थे।



