गोड्डा
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया मिष्ठान भंडार का जांच पड़ताल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। उपायुक्त के निदेश पर डॉ श्वेता अमृता लकड़ा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा दुर्गा पूजा एवं आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए गोड्डा शहरी क्षेत्र में लगने वाले पूजा पण्डालों जैसे- सरकण्डा, कुरमन, गोढ़ी चौक, रौतारा चौक, सिनेमा हॉल चौक एवं कारगिल चौक स्थित विभिन्न मिष्ठान भण्डारों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मिष्ठान दुकानों में रसगुल्ला का ऑन-स्पाट जांच किया गया तथा चाट चाउमिंग इत्यादि दुकान में टोमेटो सॉस, चिली सॉस, पानी बोतल इत्यादि का एक्सपारी डेट चेक किया गया। कुछ मिष्ठान भण्डारों को छैना में सीमित मात्रा में ही मैदा एवं अन्य खाद्य पदार्थो को मिलाने एवं लड्डू, बुनिया इत्यादि में एफ०एस०एस०ए०आई० द्वारा प्रमाणित खाद्य रंगों का ही प्रयोग करने का निदेश दिया गया। मिष्ठान भण्डार संचालकों को आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए अपने परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर करने, व्यक्तिगत साफ-सफाई पर ध्यान देने एवं मिठाईयों को ढक कर रखने, थार्मोकॉल एवं पेपर में खाद्य सामग्री को नहीं बेचने इत्यादि हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।



