गोड्डा
कुड़मि जनजाति ने दासाइ परब हर्षोल्लास मनाया – दिनेश महतो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा : पथरगामा प्रखंड अंतर्गत पीपरा पंचायत होपनाटोला गांव में दासाइ परब मनाया गया। दासाइ (स्थिति) परब छोटानागपुर पठार के अंतर्गत मनाया जाने वाला विशेष पर्व है। टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि कुड़मि समुदाय का बारह मासे तेरह परब में से एक परब दासाइ परब कुड़मि जनजाति पूरे छोटानागपुर पठार में रहने वाले कुड़मि समुदाय (झारखंड, बंगाल, उड़ीसा) तीनो राज्यों में दासाइ परब मनाते है यानि आसीन माह के 8 दिन के चांद को यह पर्व मानाया जाता है। प्रायः सभी कृषक वर्ग खास करके कुड़मी समुदाय में इस त्यौहार का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन तक बाइद खेत का धान गर्भावस्था अवस्था में दूध भर जाता है। इस स्थिति में एक निश्चित दिन यानि आज के दिन जगाने की यह परंपरा को दासाइ कहा जाता है। आज के बाद से इस फसल को देखरेख करना जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसकी देखरेख नहीं करने से अगर किसी कारण से कोई जीव द्वारा क्षति करते हैं तो यह दोबारा प्राप्त नहीं हो पाता है। आज के दिन शाम को घर का कोई भी सदस्य गुड़ी यानी चावल का चुनी लेकर खेत को जाते हैं और धान खेत को छिंटा देकर जगाने का काम करते हैं इसके पश्चात तलाब, कुआं आदि में तीन मेड़रि चोक पुर कर जगाने का रिवाज है। इसलिए दासाइ को जागरण परब भी कहते हैं। मौके पर कुड़मी विकास मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, रामेश्वर महतो, प्रिंस कुमार महतो, दिव्यांश कुमार महतो, कलावती महतो, सोनी महतो, दीप्ति श्री महतो उपस्थित हुए।



