
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। शहर में बौद्धिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रीड़ा भारती बरेली द्वारा 12 से 14 अक्टूबर तक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्पर्श लॉन, पीलीभीत बाईपास रोड पर आयोजित होगी। आयोजकों के अनुसार अब तक ढाई सौ से अधिक प्रतिभागियों ने अपना नामांकन कराया है और उम्मीद है कि यह संख्या 500 तक पहुंच जाएगी। खास बात यह है कि इस बार प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 25 राज्यों से खिलाड़ी हिस्सा लेने आ रहे हैं। आयोजन समिति के पदाधिकारी का कहना है कि यह सिर्फ प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को नई पीढ़ी में लोकप्रिय बनाने का एक प्रयास है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए सौ से अधिक नगद पुरस्कार रखे गए हैं। इसकेअलावा विजेताओं को अनेकों आकर्षक ट्रॉफियां भी दी जाएंगी। आयोजकों का मानना है कि इससे न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि बरेली शहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिलेगी प्रेस वार्ता में प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. मोहित अग्रवाल, डॉ. शिवराम शर्मा, डॉ. राजवीर सिंह, अविनाश शर्मा, अनूप कुमार, जितेंद्र राजपूत मौजूद रहे। होने जा रही है प्रतियोगिता के संबंध में बताया गया कि आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।



