बेतुल
बैतूल महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र प्रशिक्षण वर्गों में 650 से अधिक महिलाएं बनीं संस्कृति की साधिका
विश्वमांगल्यसभा ने कराया स्तोत्र प्रशिक्षण, संस्कार और शक्ति का दिखा अद्भुत संगम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विश्वमांगल्यसभा बैतूल द्वारा आयोजित महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र प्रशिक्षण वर्गों में नगर की 650 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। भक्ति और संस्कृति के इस अद्भुत संगम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृष्ण मंदिर कोठीबाजार, शारदा नगर रानीपुर रोड, सुयोग कॉलोनी विकास नगर, कर्मा मंदिर कालापाठा, ताप्ती टावर गंज, श्रीराम रेजिडेंसी जैन दादावाड़ी, पीतांबरा पीठ बडोरा एवं बैतूलबाजार में स्तोत्र प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए। यह आयोजन विश्वमांगल्यसभा के धर्म शिक्षा विभाग द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें स्तोत्रों का प्रशिक्षण विभाग की संयोजिका श्रीमती साक्षी शर्मा एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों द्वारा प्रदान किया गया। विश्वमांगल्यसभा एक अखिल भारतीय महिला जन संगठन है, जो देव, देश और धर्म के प्रति समर्पित मातृशक्ति के जागरण हेतु पिछले 15 वर्षों से सक्रिय है। संगठन का उद्देश्य धर्म, संस्कार, संस्कृति और संस्कृत के प्रचार-प्रसार के माध्यम से भारत के प्राचीन गौरव को पुनः स्थापित करना है। स्तोत्र प्रशिक्षण वर्गों में महिलाओं ने संस्कृत के प्रति विशेष रुचि दिखाई और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की कामना की।




