अमरोहा

अमरोहा में कोतवाली गेट पर शिक्षामित्रों का प्रदर्शन किया

ग्राम प्रधान पर डेढ़ लाख रुपये लेने का आरोप, FIR दर्ज करने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के हसनपुर में एक शिक्षामित्र ने अपने बेटों के खिलाफ दर्ज एकतरफा रिपोर्ट रद्द करने और ग्राम प्रधान पर लगाए गए डेढ़ लाख रुपये वापस दिलाने के आरोप में न्याय की मांग की है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर पोसवाल के नेतृत्व में शिक्षामित्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक हसनपुर से मुलाकात की।शिक्षामित्र पूरन सिंह ने बताया कि लगभग डेढ़ माह पहले उनके बेटों का गांव के दयाशंकर से विवाद हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस ने केवल दूसरे पक्ष की शिकायत पर पूरन सिंह के तीनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, जबकि पूरन सिंह के प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।पूरन सिंह का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने समझौता कराने के नाम पर उनसे डेढ़ लाख रुपये लिए थे। लेकिन, न तो समझौता कराया गया और न ही पैसे वापस किए गए। पूरन सिंह का कहना है कि वह लगभग एक महीने से कोतवाली के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।मंगलवार को, संघ पदाधिकारियों के साथ पूरन सिंह ने फिर कोतवाली पहुंचकर अपने प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उन्होंने ग्राम प्रधान से डेढ़ लाख रुपये वापस दिलाने की भी गुहार लगाई। इसके बाद, शिक्षामित्रों ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन करते हुए न्याय की मांग की।
इस दौरान संघ के जिला संरक्षक रामवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप चौहान सहित कई अन्य पदाधिकारी और शिक्षामित्र मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button