अमरोहा

अमरोहा में भानपुर रेल फाटक का बूम टूटा

मैजिक की टक्कर से हादसा, RPF ने आरोपी को वाहन समेत पकड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में लखनऊ-दिल्ली रेल लाइन पर स्थित भानपुर फाटक का बूम टूट गया। यह घटना मंगलवार दोपहर एक टाटा मैजिक वाहन की टक्कर से हुई। बूम टूटने के कारण फाटक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।यह पूरा मामला अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे दिल्ली-लखनऊ रेल लाइन का है। दोपहर करीब तीन बजे मुरादाबाद दिशा से आ रही रनथ्रू ट्रेन के लिए गेटमैन वेदप्रकाश फाटक बंद कर रहे थे। उसी दौरान इंदिरा चौक की तरफ से आए एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बूम को टक्कर मार दी, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया।
गेटमैन ने इमरजेंसी बूम लगाकर पास कराई ट्रेन
गेटमैन ने तत्काल इमरजेंसी बूम लगाकर ट्रेन को सुरक्षित पास कराया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के एसआई आशीष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बूम तोड़ने वाले टाटा मैजिक वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। आरपीएफ टीम ने टेक्नीशियन टीम को मौके पर बुलाकर बूम की मरम्मत का काम शुरू कराया।
शुरू हुआ बूम को ठीक कराने का कार्य
इस घटना से रेल संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन फाटक से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आरपीएफ टीम मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है। टाटा मैजिक के चालक विजेंद्र यादव ने बताया कि वह बरेली से एक ऑनलाइन कंपनी के कूरियर लेकर गजरौला आया था। भानपुर फाटक के पास से लौटते समय यह हादसा हो गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button