बरेली

रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षोत्सव के अंतर्गत द्वितीय चरण की सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। 23 वें दीक्षांत पूर्व प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में  महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली  के विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र द्वारा कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी के संरक्षण तथा कुलपति प्रो. के.पी.सिंह जी के मार्गदर्शन में  आज को  गोद लिए गए गावों  के  प्राथमिक से इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालयों में  भाषण , कहानी कथन की प्रतियोगिताओं  के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रथम चरण में तीनों प्रतियोगिताओ के विजेता विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिताएं हुई ।  सांस्कृतिक समन्वयक डॉ.ज्योति पाण्डेय ने बताया कि आज  मंगलवार को प्रतियोगिताओं का द्वितीय चरण शुरू हो चुका है। जिसमें प्रथम  चरण के विजेता विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। बच्चो ने स्वयं  को बेहतर प्रतिभागी के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया ताकि  विजयी होकर दीक्षांत के मंच से पुरस्कृत  हो सके। आज  प्राथमिक विद्यालय  लालपुर,  ईटोबा बेनीराम, डोहरिया, दिशा स्कूल, उच्च प्राथमिक डोहरिया, ईटोबा बेनीराम,  दोहरा द्वारा यह प्रतियोगिताएं करवाई गई है। शेष  विद्यालय इस चरण को इसी सप्ताह में पूरा करेंगे। विद्यालयों द्वारा  दीक्षोत्सव  के आयोजन में  पूर्ण सहयोग  और भागीदारी की जा रहा है। प्रतियोगिताओं के आयोजन में कुलसचिव श्री हरीश चंद्र, निवर्तमान कुलसचिव श्री संजीव कुमार सिंह, सांस्कृतिक  समन्वयक डॉ.ज्योति पाण्डेय, विद्यालयों के प्राचार्या एवं शिक्षक  रागिनी पांडे, मधु सिंघल,नुसरत परवीन ,  मधुबाला,  तरनप्रीत, मीना गंगवार, मीना पांडे , श्यामला, राहत अली, मनप्रीत, मीनू गुप्ता, कीर्ति वर्मा, मीना पांडे , मीडिया सेल से डॉ .अमित  सिंह, श्री तपन वर्मा  ,  आदि का  विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button