पाकुड़

प्राथमिक विद्यालय उदय नारायणपुर के विद्यार्थी जर्जर भवन में ही अध्ययन को है मजबूर

The students of Uday Narayanpur Primary School are forced to study in a dilapidated building.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के सदर प्रखंड पाकुड़ स्थित उदय नारायणपुर में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर बिल्डिंग में ही बच्चे अध्यनरत को मजबूर है। समय रहते ही यदि प्रशासन के द्वारा संज्ञान में लेते हुए नये भवन निर्माण नहीं कराया गया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना होने की सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। उक्त विद्यालय के प्रधान प्रधानाध्यापक ने बीते दिनों पत्रांक जारी कर कहा था कि विद्यालय में करीब 630 विद्यार्थी है और भवन जर्जर अवस्था में है और कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने कहा था कि नये भवन निर्माण बेहद जरूरी है। वही जिला शिक्षा अधीक्षक पाकुड़ के द्वारा 17 दिसंबर 2024 को प्राथमिक विद्यालय उदय नारायणपुर का निरीक्षण के क्रम नये भवन की निर्माण हेतु आवश्यक भूमि की कमी महसूस की गई थी। जिस कारण उल्लेखनीय प्राथमिक विद्यालय उदय नारायणपुर की नये भवन निर्माण हेतु मौजा संख्या – 183, जमाबंदी न०- 163 व दाग संख्या – 485 (रकवा दो बिघा उन्नीस काठा जो खास है) को चिन्हित किया गया था। लेकिन आज तक भवन निर्माण की दिशा में को ठोस पहल नहीं किये जाने कारण उल्लेखनीय प्राथमिक विद्यालय उदय नारायणपुर के प्रधान प्रधानाध्यापक ने सीएम हेमन्त सोरेन को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित सीएम हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास में उन्हें इस दिशा में एक पत्र/ ज्ञापन सौंपा गया था। जिसकी अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव झारखण्ड, सुनील कुमार श्रीवास्तव के द्वारा पाकुड़ डीसी को ज्ञापन जारी कर जांचोपरांत नियमानुसार समुचित कार्रवाई करने की बात कही गई है। बहरहाल जो भी हो उल्लेखनीय विद्यालय के विद्यार्थी अभी उक्त भवावह विद्यालय भवन में ही अध्ययन को मजबूर है, जिसे प्रशासन का ध्यान भवन निर्माण की दिशा में खींच केन्द्रित कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button