गोड्डा
महाअष्टमी पर श्रद्धालुओं के बीच हजारों पौधे का किया वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: बलबड्डा स्थित दुर्गा मेला मे महाअस्टमी के मौके पर समाजसेवा द्वारा पौधे का वितरण किया गया। अनूठी मिसाल पेश कर पत्रकार पंकज कुमार अतुल व समाज सेविका जुली कुमारी द्वारा श्रद्धालु भक्तो के बीच पौधे का वितरण किया। इस दौरान हज़ारों कि संख्या मे ग्रामीण जहाँ एक ओर पूजा अर्चना हेतु माँ दुर्गा से आशीष लेने पूजा पंडाल पहुँचे। वही लौटते वक्त अपने साथ प्रसाद संग एक फलदार पौधे भी साथ ले गए। फलदार पौधे मे आम के फल के साथ अमरूद, कटहल इत्यादि भी शामिल थे। इस कार्य मे बलबड्डा बाजार समिति से जुड़े युवाओ कि टोली द्वारा सहयोग किया गया। गौरतलब हो कि पंकज कुमार अतुल के क्षेत्र में समाज सेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।ह इस कार्य मे उनकी पत्नी जुली कुमारी का हमेशा से सहयोग रहा है। बतातें चले जुली कुमारी का भी समाज सेवा से लम्बे समय से सरोकार रहा है।
विदित हो इनका परिवार का समाज सेवा से पुराना नाता हैँ। इनके डॉ जयकान्त प्र.साह क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक थे। और और दूर दराज के लोग उनके पास इलाज हेतु आते थे। और नाम मात्र के शुल्क मे वे लोगो सेवा देते थे। इसी वर्ष 17 फरवरी को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। पिछले एक दशक से उनके द्वारा सेवा शिविर का संचालन किया जाता था। जिसमें उनके बच्चों के साथ आस पास के लोग सहयोग करते थे। अब उनके सम्मान मे दुर्गा पूजा के मौक़े पर सेवा शिविर का आयोजन हुआ है। इस मौक़े पर ब्राह्मलीन डॉ जयकान्त प्रसाद साह के पुत्र पंकज कुमार अतुल व जुली कुमारी द्वारा हज़ार से ज्यादा पेड़ वितरित किया गया। उन्होने कहा कि सेवा भाव कि परम्परा उनके पुरखो से रहीं है। और वे इसी परम्परा को आगे ले जाने हेतु एक छोटा सा प्रयास कर रहें है। इस कार्य मे उन्हें अपने घर परिवार के साथ ही इष्ट मित्र का भी सहयोग मिला है। इसलिए हम उन सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते है। इस मौक़े पर मनोहर भगत, गैबी प्रसाद शर्मा, हीरा भगत, अमित कुमार, गुप्ता, मृतुन्जय कुमार भगत, मदन कुमार साह, प्रकाश हरिजन, मिथुन यादव, सीता भगत, कुन्दन गुप्ता, धर्मवीर साह, पांडव गुप्ता, अभय गुप्ता, जय प्रकाश साह, श्रीकांत साह, मीनाक्षी कुमारी, सुमन, मो गफ्फार, हर्ष लव राठौर, मो सफीक, मो इकराम, तन्मय तरंग, मो इरशाद, हर्षित कुश राठौर, मो परवेज़, बजरंग शर्मा आदि मौजूद थे।




