विधायक गौरव सिंह पारधी ने विभिन्न ग्रामों में दुर्गा उत्सव कार्यक्रमों में दी सहभागिता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : नवरात्रि पर्व पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ग्राम गजपुर, अमई, कलगांव मोहनटोला, जराहमोहगांव, बोनकट्टा, चिखलाबांध, कटंगी राम मंदिर, लालपुर, असेरा और खड़कपुर सहित अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी विभिन्न ग्रामों में आयोजित भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं से भेंट कर आयोजनों की सराहना की और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों ने बताया कि माता रानी की सेवा और भक्ति में श्रद्धालु दिन-रात जुड़े हुए हैं। भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए व्रत, पूजन और सेवा कार्य पूरे उत्साह के साथ कर रहे हैं।
*“मां दुर्गा की उपासना से समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है :– विधायक गौरव सिंह पारधी”*
अपने संबोधन में विधायक पारधी ने कहा कि “नवरात्रि शक्ति और भक्ति का पर्व है। मां दुर्गा की उपासना से हमें समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है। इस पावन अवसर पर हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि आपसी एकता, भाईचारे और जनकल्याण के कार्यों में मिलकर योगदान दें।”
आयोजनों में जनपद सदस्य शारदा डहरवाल सरपंच योगेश डोंगरे दीपक आड़े, ओंकार बिसेन, चित्र कुमार डहरवाल, राजकुमार कानतोडे, अशोक हनवत, प्रकाश बिसेन, गोरेलाल पटले, बाबूलाल गौतम, गणपत पटले, निखिल देवरे, सागर राउत, समीर राउत, तिलकचंद कटरे, शेखर तिवारी, सुभाष झाड़ेकर, रूपेश सहारे, मुकेश पटले सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।




