गोड्डा
मेरा युवा भारत गोड्डा: वृद्धजन दिवस पर शुभकामनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत गोड्डा द्वारा जिला युवा अधिकारी अभिषेक आनंद की अगुवाई में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन वृद्ध आश्रम में किया गया ।
स्वामी विवेकानंद क्लब के सभी युवा साथियों ने आश्रम के वृद्धजनों के बीच वस्त्र वितरण कर सभी को सम्मानित किया ।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के युवाओं ने वृद्धजनों के मनोरंजन हेतु गीत, कविताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कीं, जिससे आश्रम का माहौल उत्साहित एवं हर्षित हो गया ।
मौके पर उपस्थित कृष्णकांत यादव ने बताया कि समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने हेतु युवा क्लब द्वारा यह पहल की गई है । साथ ही युवा साथी नीलकंठ आर्य, सौरभ कुमार, रूपेश कुमार ,मनीष राज, रुपेश यादव, प्रतीक मानिक , संदीप कुमार उपस्थित रहे ।



