सिंगरौली

 नैडिहवा पुलिस ने चार चोरों को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री सिंगरौली के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुन्नू सिंह परस्ते (प्रभार) पर्वेक्षण में एवं एसडीओपी चितंरगी राहूल सैयाम तथा थाना प्रभारी गढ़वा वि‌द्यावारिधि तिवारी के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी नैडिहवा को मिली बड़ी सफलता ।
मिली जानकारी में बताया गया कि फरियादी आदर्श सिंह पिता जगत प्रताप सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी माचीकला पुलिस चौकी नैडिहवा थाना गढ़वा दिनांक-27.09.2025 को चौकी उपस्थित आकर जुवानी रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 27.09.2025 को समय 0200 बजे रात्रि को मेरे घर का ताला तोडकर अज्ञात चोरो के द्वारा 35000/- रूपये नगदी एवं सोने, चादी का जेवरात अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिये गये है, जिसकी रिपोर्ट पर थाना गढ़वा में अपराध क्रमांक-283/25 धारा-331 (4), 305 (ए), बीएनएस की कायमी की जाकर विवेचना के दौरान दिनांक-29.09.2025 को आरोपीगण 1. सुनील बसोर पिता भुवनेश्वर बसोर उम्र 28 वर्ष निवासी घोघरा थाना गढ़वा जिला सिंगरौली 2. पवन कुमार बसोर पिता बलीराम बसोर उम्र 30 वर्ष निवासी घोघरा थाना गढ़वा जिला सिंगगौली 3. अनिल बसोर पिता रामलल्ली बसोर उम्र 23 वर्ष निवासी बभनदेवा थाना गढ़वा जिला सिंगरौली 4. रवी बसोर पिता रामजग बसोर उम्र 23 वर्ष निवासी महाव थाना घोरावल जिला सोनभद्र (उ.प्र.) गिरफ्तार किया व आरोपीगणो से पूछताछ के दौरान जुर्म थाना गढ़वा के अपराध क्रमांक 234/25 धारा-331 (4), 305 (ए) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक-337/25 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस चोरी गये माल मसरुका के संबंध में पूछताछ किया गया जो तीनो अपराध में घटना कारित करना स्वीकार किये जो उक्त आरोपीगणो के कब्जे से 35000/- रूपये का मसरूका बरामद किया जाकर माननीय न्यायलय जेआर पर पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वि‌द्याविरिधि तिवारी, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनोज सिंह, सहायक उप निरीक्षक रमेश प्रसाद साकेत, प्रआर. प्रमोद वैस, प्रआर. अमजद खान, आर. ओम प्रकाश शर्मा, आर पुष्पराज सिंह, आर धीरज का सराहनीय योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button