गोड्डा

पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर में नवमी पर कन्याओं को कराया गया पूजन व भोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा :- शारदीय नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर बुधवार को पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में कन्या पूजन एवं भंडारा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। आचार्य आकाश जी महाराज के विधिवत अनुष्ठान के तहत पहले हवन-पूजन संपन्न कराया गया। हवन उपरांत परंपरा अनुसार कन्याओं का स्वागत कर उन्हें विधिवत टीका लगाया गया। इसके पश्चात कन्याओं को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। भोजन उपरांत उन्हें अंग वस्त्र एवं द्रव्य प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। जैसे ही कन्याओं का भोजन समाप्त हुआ, श्रद्धालु उनके जूठे प्रसाद को ग्रहण करने के लिए उमड़ पड़े। परंपरा अनुसार कन्याओं का बचा हुआ भोजन महाप्रसाद के रूप में भक्तों द्वारा ग्रहण किया जाता है। मौके पर यजमान प्रदीप भगत, उनकी धर्मपत्नी प्रीति रानी सहित मंदिर कमिटी सदस्य सुशील भगत, ऋतिक राजा, अवनी भगत, मुन्ना भगत, सुमित भगत, मुनीलाल भगत, दशरथ ठाकुर, जगन्नाथ भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button