सिंगरौली

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

अनुभव, आशीर्वाद और संस्कारों की अमूल्य धरोहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को जिला पंचायत सभागार, सिंगरौली में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
समारोह का शुभारंभ रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के सचिव डॉ. ओ.पी. राय द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं वृद्धजनों का चरणस्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करते हुए किया गया। उन्होंने कहा कि –
“वरिष्ठजन समाज और परिवार की वह जड़ हैं, जिनके अनुभव एवं संस्कारों पर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य टिका होता है।”
मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता
इस अवसर पर आए हुए सभी वृद्धजन ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष  सोनम सिंह के द्वारा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा –
“वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव, धैर्य और मार्गदर्शन समाज और परिवार के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हमें उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देना चाहिए। युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह हमेशा वरिष्ठजनों के प्रति आदर और सत्कार बनाए रखे।”
सिंगरौली विधायक श् रामनिवास शाह का उद्बोधन
कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक  रामनिवास शाह ने उपस्थित वरिष्ठजनों के प्रति गहन आदर व्यक्त किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा –
“वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, जीवन के संघर्ष और संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक होते हैं। जिस प्रकार वटवृक्ष अपनी छाया में सबको आश्रय देता है, वैसे ही हमारे वरिष्ठजन परिवार और समाज को समेटकर रखते हैं। उनके बिना समाज की नींव स्थिर नहीं रह सकती। इसलिए यह आवश्यक है कि हम उन्हें केवल सम्मान ही नहीं दें, बल्कि उनका जीवन सुखमय और सुरक्षित बनाने के हर संभव प्रयास करें।”
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button