मथुरा
रामलीला में सीता हरण, बाली वध का हुआ मंचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। सदर बाजार तिराहा स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में सीता हरण और बाली वध का भावपूर्ण मंचन हुआ। जनकपुरी पुष्प वाटिका में हुए राम–सीता विवाह के बाद अब कथा आगे बढ़ रही है और हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंच पर जब रावण साधु के भेष में माता सीता के समीप पहुंचा और छलपूर्वक उनका हरण किया तो पूरा पंडाल स्तब्ध रह गया। इस प्रसंग में जटायु का संघर्ष देखकर दर्शक भावुक हो उठे और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसके बाद भगवान श्रीराम द्वारा बाली वध का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की अदाकारी और संवादों ने कथा को जीवंत बना दिया। श्रीरामलीला कमेटी सदर बाजार मथुरा के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।



