यूटीयूसी मजदूर यूनियन का उत्तर व उत्तर पश्चिम जिला श्रम कार्यालय पर रोष प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नई दिल्ली। आल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC) से संबंधित – दरभासु यूनियन के बैनर तले DBOCWW बोर्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा श्रमिकों से संबंधित श्रम कानूनों को शक्ति से लागू करवाने के मांग पर को श्रम कार्यालय नीमड़ी कॉलोनी अशोक विहार फेस 4 दिल्ली 52 उत्तर पश्चिम जिला के कार्यालय पर रोष प्रदर्शन धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारीयों द्वारा DBOCWW बोर्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ, सभी श्रमिकों को न्यूनतम वेतन मिलना सुनिश्चित करो, सभी श्रम कानूनों को शक्ति से लागू करो,
निर्माण मज़दूरों के क्लेमों को तुरन्त पास करों, सभी सुविधाओं को 5 गुना करो, दफ्तरशाही की मनमानी नहीं चलेगी के जोरदार नारों से पूरा दफ्तर गुंज उठा।
प्रदर्शन को AIUTUC के राज्य कमेटी सदस्य कां. निर्मल कुमार, कां. राकेश कुमार, कां. प्रेमपाल, कां. प्रमोद कुमार, कां. प्रकाश सैनी, कां. सतीश पंवार, सहित अनेक नेताओं ने सभा को संबोधित किया। अंत में कां. राकेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल संबन्धित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आन्दोलन को समस्याओं के समाधान तक चलाने के शपथ के साथ धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।



