हापुड़

दबंगों द्वारा परिवार को बंधक बनाने का आरोप

पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दबंगो द्वारा एक परिवार को बंधक बनाकर अवैध रूप से मकान पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले में दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बुधवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने 25 अप्रैल 2025 को गनी पुत्र अनवार निवासी मौहल्ला रफीक नगर को एक मकान का सौदा अंकन 19 लाख 10 हजार रूपये में किया था जिसकी बाबत एक 100 रूपये के स्टाम्प पर पीड़ित की पत्नी को झूठ बोलकर व बहला फुसलाकर एक रसीदनामा तैयार करा लिया तथा उक्त गनी व उसके भाई गुल्लू ने आपस मे साज करके उक्त रसीदनामें में 8 लाख रूपये देना तहरीर करा दिया, जिसकी जानकारी पीड़ित की पत्नी को नहीं थी। आरोप है कि 25 मई 2025 को पीड़ित की पत्नी को उक्त लोगो ने धमकी दी, कि तय अवधि पर 11 लाख 10 हजार रूपये देकर हम तुमसे बैनामा करा लेगे, जिसे सुनकर पीड़ित की पत्नी हक्का बक्का रह गयी। तुमने झूठ बोलकर उक्त रसीदनामा लिखाया है तुम हमारे पूरे पैसे दे दो हम तुम्हें बैनामा कर देगें, जिस कारण उक्त गनी व गुल्लू पीड़ित व उसकी पत्नी से रंजिश रखने लगे। आरोप है कि 30 सितम्बर 2025 को समय करीब 9.30 बजे गनी, गुल्लू, अब्दुल सलाम, वाहिद पुत्रगण अनवार, व 2 अज्ञात व्यक्ति व 3 अज्ञात महिला जबरदस्ती पीड़ित के घर में घुस आये और उसकी पत्नी व उसके नाबालिग पुत्र को घर में बन्धक बना लिया। आरोप है कि आरोपी अब्दुल सलाम व वाहिद ने पीड़ित के पुत्र की कनपटी पर तमंचा रख दिया और पीड़ित की पत्नी को धमकी दी कि या तो आज बैनामा कर दे या 8 लाख रूपये जो उक्त रसीद में लिखाये है वो वापस कर दें। आरोप है कि जब उसकी पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने उसकी पत्नी के साथ लात घुसो स जमकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए अभद्र व अश्लील व्यवहार किया और आरोपी गनी ने पीड़ित की पत्नी को जबरदस्ती कमरे में खींचने लगा और उसके कपड़े फाड़ दिये और अश्लील हरकते करने लगा तथा धमकी देने लगा या तो बैनामा कर दे नहीं तो तुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़गें। आरोप है कि दबंगो ने आपसी साजिश करके एकराय होकर पीड़ित की पत्नी व नाबालिग पुत्र को 8 घण्टे तक घर में बन्धक बनाकर रखा। आरोप है कि जब पीड़ित अपने घर पहुंचा और जब उसने मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस पहुंची तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button