
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत। शाहपुर बडौली, वार्ड 12 से भावी प्रत्याशी नीतीश तोमर (खाट वाले) की ओर से 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ एवं अटूट भंडारा बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन यज्ञ से हुई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग और ग्रामीणों ने आहुति देकर शांति, समृद्धि और भाईचारे की कामना की। इसके बाद शुरू हुए भंडारे में सम्पूर्ण क्षेत्र से आए हजारों लोगों ने प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण किया।
नीतीश तोमर ने कहा कि यह आयोजन राजनीति का हिस्सा नहीं, बल्कि सेवा और संस्कार की भावना से किया गया है। उनका मानना है कि गांधी और शास्त्री जी की सादगी और ईमानदारी ही समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देती है।
भंडारे में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने भोजन किया और माहौल आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक बना। ग्रामीणों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए नीतीश तोमर की पहल को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।



