ललितपुर
पं.दीनदयाल उपाध्याय वृद्धा आश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। समाज कल्याण निदेशालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर 2025 को समाज कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में वृद्धा आश्रम में दामोदर शर्मा की देख रेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में आये हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया। तदोपरान्त मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि समाज एक परिवर्तनशील व्यवस्था है और इस दौर से प्रत्येक समाज के व्यक्ती को गुजरना है। परिवार से उपेक्षित एवं निसंतान बुजुर्गों की देखरेख हेतु वृद्ध आश्रम की स्थापना प्रत्येक जिले में की गयी है। इसी क्रम में जिला स्तरीय समिति के सदस्य एवं समाजसेवी मनमोहन जडिय़ा ने बताया गया कि जिले के वृद्ध आश्रम जिसका में सदस्य हूँ कि सुविधाओं को देख कर मेरा मन प्रफुल्लित होता है। शिवम देव आलिया एवं अभय श्रीमाली पत्रकार द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। प्रभाकर शर्मा सुलह अधिकारी (वृद्ध जनों) द्वारा भी वृद्धों को संबोधित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पेंशन प्राप्त प्राप्त करने वालों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में रूपेश परिहार, समा बानो, ज्योति अहिरवार, रेणु नामदेव, रामगोपाल साहू, घनश्याम साहू, दीपक पटेल, पुष्पा राजपूत एवम वृद्धजन उपस्थित रहे। अंत में आभार दामोदर शर्मा प्रबंधक पं.दीनदयाल उपाध्याय वृद्धा आश्रम द्वारा किया गया।



