बरेली

मौलाना शहाबुद्दीन का आह्वान…मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के भारत बंद को बना दें नाकाम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

 

बरेली। अपने बयानो के लिए चर्चित मौलाना शहाबुद्दीन रजवी एक बार फिर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की मुखालफत में उतर आए हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के भारत बंद पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आल इंडिया मुस्लिम पर्सनला बोर्ड ने तीन तारीख को जुमे के दिन भारत बंद का ऐलान किया है। मुसलमान इस ऐलान को नाकाम बना दें।
मौलाना ने आगे कहा कि इस ऐलान में जुलूस धरना व प्रदर्शन का भी प्रोग्राम है। आई लव मोहम्मद के पोस्टर और बैनर भी लगाए जाएंगे। ये तमाम तमाम चिजें सियासी मकसद को हासिल करने के लिए किए जा रहे हैं। लिहाजा मुसलमान रोजाना की तरह अपनी दिनचर्या जारी रखें, भारत बंद में शरीक न होकर नाकाम बना दें यही राष्ट्रीय हित में होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button