ललितपुर
एसपी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री को किया नमन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय पर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने दोनों महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी। तत्पश्चात प्रतिभाग करने वाले सभी पुलिस कर्मियों को उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगण संकल्प की शपथ दिलाई गयी। पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधीजी के सिद्धांत सत्य और अहिंसा तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी के सिद्धांत जय-जवान, जय-किसान तथा देश की प्रगति, एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने के लिए इनके द्वारा किये गये अद्वितीय कार्यों, संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तथा स्वयं में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। मौजूद पुलिस बल, रिक्रूट आरक्षियों, आगन्तुकों को मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाएं दी गई।



