मथुरा

पड़ोसी से मांगी छाछ तो नाराज हो गई पत्नी

कहासुनी इतनी बढ़ गई, बुलानी पड़ी पुलिस; दोनों गए जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। गांव परसोती गढ़ी में एक युवक पड़ोसी के घर से छाछ मांग लाया था। इस बात से पत्नी नाराज हो गई। जिससे पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के पति और छाछ देने वाले पड़ोसी को थाने ले गई, जहां उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। गांव परसोती गढ़ी निवासी गुलफाम बुधवार सुबह अपने पड़ोसी रमजान के घर से छाछ मांग लाए थे। इस बात पर उनकी पत्नी अमरीन नाराज हो गई। छाछ के विवाद को लेकर कहासुनी बढ़ गई। महिला ने हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस उसके पति गुलफाम और छाछ देने वाले पड़ोसी रमजान को थाने ले गई। एसएसआई अमित तौमर का कहना है कि महिला की शिकायत पर गुलफाम और रमजान को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button