बाराबंकी
के डी सिंह बाबू स्टेडियम में 19 वां चौधरी आसिफ अली मेमोरियल स्टेट प्राइस मनी क्रिकेट लीग का आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : के डी सिंह बाबू स्टेडियम में बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन की प्रेस कॉन्फ्रेन्स वार्ता में बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर जावेद ने बताया कि एसोसिएशन 4 अक्टूबर से के डी सिंह बाबू स्टेडियम में 19 वां चौधरी आसिफ अली मेमोरियल स्टेट प्राइस मनी क्रिकेट लीग का आयोजन होने जा रहा है जावेद ने बताया कि यह टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर तक खेला जाएगा जिसमें उत्तर प्रदेश की 6 बड़ी टीम में प्रतिभा कर रही हैं बाराबंकी से बालाजी क्रिकेट एकेडमी, लखनऊ से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ लखनऊ एवं अवध स्काई क्रिकेट क्लब ,क्रिकेट एसोसिएशन फैजाबाद ,क्रिकेट एसोसिएशन सुल्तानपुर, क्रिकेट एसोसिएशन बहराइच प्रतिभा कर रही है इसमें दो पूल बनाए जाएंगे जिसमें प्रत्येक टीम को दो-दो लीग मैच मिलेंगे दोनों पूल से दो-दो टीम में सेमीफाइनल की तरफ प्रस्थान करेगी एवं जीतने वाली टीम के बीच में फाइनल मैच के डी सिंह बाबू स्टेडियम में ही खेला जाएगा टूर्नामेंट का उद्घाटन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरविंद श्रीवास्तव करेंगे विशिष्ट अतिथि के तौर पे उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च परिषद के सदस्य नावेद अहमद होंगे एवं स्पेशल गेस्ट सेंट् एंथोनी स्कूल के फादर प्रकाश सोरेंग होंगें। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 1 लाख रुपए एवं दूसरे स्थान पे रहने वाली टीम को 50000 रुपए की धनराशि दी जायेगी ।इस अवसर पर बाराबंकी जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष अख्तर अजीज खान सचिव सी ए जावेद उपाध्यक्ष, तारिक जिलानी, राजेश अरोड़ा बब्बू,अफाक अली, जतिन वर्मा, आसिफ,शददन शहाब, अनवर सरफ़राज़, धेरेन्द्र वर्मा, संजीव खरे,साद एम किदवई धेरेन्द्र यादव अनस आदि मौजूद थे



