खैरथल
जिला बचाओं संघर्ष समिति के समर्थन में विशाल जन सभा आज
गेहलोत, पायलट का आकर्षण, डोटासरा के फटकारें जुड़ेगी भारी भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। जिला मुख्यालय को यथावत रखने और नाम परिवर्तन के विरोध के साथ-साथ खैरथल के चौमुखी विकास के समर्थन मे शनिवार को ऐतिहासिक जिला बचाओं जन सभा होगी जिसमे अशोक गेहलोत, सचिन पायलट का विशेष आकर्षण और जनता से जुड़ाव और गोविंद सिंह डोटासरा के फटकारे,मोरीयां बुलवाने की कला से भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना है
जिला बचाओं जनसभा को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भरतपुर सांसद श्रीमति संजना जाटव,पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, विधायक ललित यादव, दीपचन्द खैरिय तथा अनेक वरिष्ठ राज्य स्तरीय बड़े नेता इस आंदोलन को मजबूती देने के लिए जिला बचाओं संघर्ष समिति के संघर्ष को समर्थन देगे अपना संबोधन देगे
इस कार्यक्रम की मुख्य आयोजक “जिला बचाओ मुख्यालय संघर्ष समिति” हैं। यह संघर्ष समिति किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि खैरथल-तिजारा जिले जनता की है जो खैरथल-तिजारा जिले के नाम और मुख्यालय बदलने की भजनलाल सरकार की मंशा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की सोच का विरोध कर रही है जिला संघर्ष समिति की मुख्य मांगे निम्न है जिसके लिए खैरथल-तिजारा की जनता 56 दिन से आंदोलन चला रही है
•खैरथल जिला मुख्यालय यथावत रहे
•खैरथल का नाम यथावत रहे
•खैरथल का चौमुखी विकास हो
जिला बचाओं संघर्ष समिति के रोहतास चौधरी,गिरीश डाटा, ओमप्रकाश रोघा, विक्की चौधरी,अखलेश कौशिक,मनोज कोस्तानी, संजय महावर, सर्वेश गुप्ता, हल्लू संरपंच,गफ्फूर खां,कृष्ण चौधरी,वीरसिंह ढ़िल्लन, मांगेलाल ़चौधरी,आकाश चेतवानी, जीतू जांगिड़, महेंद्र जांगिड़, रामचंदर कामरेड सहित अन्य लोगो ने अपील की है कि
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और खैरथल की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए शनिवार की ऐतिहासिक जनसभा में अवश्य पधारें और अपनी एकता का परिचय दें।खैरथल अनाज मंडी में विशाल पंडाल और बड़ा मंच तैयार किया गया है। सभा सुबह 10 बजे ,शनिवार को होगी गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर लोगों को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल बांटे गए हैं, जनसभा मे भारी संख्या में लोगो के पहुंचने की आशा है समिति के ओमप्रकाश रोघा ने बताया यह सभा जिले की बड़ी सभा होगी ऐतिहासिक होगी दस से प्रन्दह हजार लोगों इसमे आएगे



