नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई भरत मिलाप शोभा यात्रा,

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
श्री शिव महामंडल रामलीला समिति के तत्वाधान में विजयदशमी के बाद नगर के मुख्य मार्गों पर शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ भरत मिलाप शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी के द्वारा फीता काटकर किया गया। शोभा यात्रा शिवाला मंदिर से प्रारंभ होकर मोहला मनापुर,अंबेडकर पार्क, वर्मा मार्केट,इंदिरा चौक,पुरानी तहसील,पंसारा बाजार,जनकपुरी, दरबार,रहरा रोड से वापसी घास मंडी, जामा मस्जिद,पुराना डाकघर होते हुए शिवाला मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में राम लक्ष्मण सीता, भरत शत्रुघ्न, हनुमान जी, सुग्रीव, विभीषण आदि की झांकियां सम्मिलित थी जो नगर वासियों का मन मोह रही थी, शोभायात्रा में अघोरी नृत्य, नाग नागिन आधी रास मंडल के कलाकारों की प्रस्तुति सभी को चकित कर रही थी। शोभा यात्रा में गजरौला का जनता बैंड धार्मिक धुन बजाता हुआ चल रहा था। शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा में योगेंद्र शर्मा, राकेश अग्रवाल,पुनीत अग्रवाल,जयपाल सैनी,वेद प्रकाश यादव,अर्जुन यादव, गिरधारी लाल सैनी,अर्पण गुप्ता, विक्रांत शर्मा, मुकेश गुप्ता,सचिन गुप्ता,राकेश सैनी,संजीव सैनी आदि मौजूद रहे।



