गोड्डा
महागामा नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा/गोड्डा : महागामा नगर पंचायत सभागार में स्वच्छता सप्ताह के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत क्षेत्र के उत्कृष्ट सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम केवल सम्मान का आयोजन नहीं था। बल्कि उन अनजाने नायकों के परिश्रम और समर्पण को स्वीकार करने का क्षण भी था। जिनकी बदौलत महागामा स्वच्छ और सुंदर बनता है। स्वच्छ भारत अभियान की भावना को मजबूत करने और जन-जागरूकता फैलाने की दिशा में नगर पंचायत की यह पहल प्रशासनिक प्रतिबद्धता और जनता की सहभागिता का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की ओर से सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। महागामा को स्वच्छ, स्वस्थ और आदर्श नगर के रूप में स्थापित करना। यह लक्ष्य तभी पूरा होगा जब प्रशासन, जनप्रतिनिधि और जनता एकजुट होकर कार्य करेंगे। दौरान पदाधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।




