गोड्डा
वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के बीच बस्त्र का किया गया वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी अभिषेक आनंद की अगुवाई कार्यक्रम का आयोजन वृद्ध आश्रम में किया गया। स्वामी विवेकानंद क्लब के सभी युवा साथियों ने आश्रम के वृद्धजनों के बीच वस्त्र वितरण कर सभी को सम्मानित किया। दौरान क्लब के युवाओं ने वृद्धजनों के मनोरंजन हेतु गीत, कविताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश किया। जिससे आश्रम का माहौल उत्साहित एवं हर्षित हो गया ।
मौके पर कृष्णकांत यादव ने बताया कि समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने हेतु युवा क्लब द्वारा यह पहल की गई है। युवा साथी नीलकंठ आर्य, सौरभ कुमार, रूपेश कुमार, मनीष राज, रुपेश यादव, प्रतीक मानिक, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।



