गोड्डा

गोड्डा में गांधी जयंती पर डीसी व एसपी ने किया माल्यार्पण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने अशोक स्तंभ के पास स्थित महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, डीडीसी दीपक दूबे सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे। सभी ने राष्ट्रपिता के विचारों को स्मरण करते हुए समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि गांधीजी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सत्य और अहिंसा को हथियार बनाकर देश को आजादी दिलाई। हमें उनके सिद्धांतों को व्यवहार में लाना चाहिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गांधीजी ने स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा। स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को आगे आना होगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने और समाज को एक बेहतर दिशा देने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button