गोड्डा

आलिम फाजिल डिग्री की मान्यता बरकरार रखने की मांग

विधायक से मिले प्रतिनिधिमंडल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। आलिम-फाजिल डिग्री की मान्यता बरकरार रखने की मांग को लेकर मदरसा शिक्षक संघ, अभ्यर्थियों एवं उर्दू भाषा कमिटी ने विधायक प्रदीप यादव से मुलाकात किया। उर्दू भाषा कमिटी से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता से उनके आवास पर मुलाकात किया। दौरान प्रतिनिधियों ने आलिम-फाजिल डिग्री की मान्यता को बरकरार रखने की समस्या रखी और इसके कारण विद्यार्थियों व अभ्यर्थियों के भविष्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित मुद्दे को मैंने पूर्व में भी राज्य के सर्वोच्च सदन में उठाया था। उस समय मैंने स्पष्ट रूप से कहा था कि इस समस्या के स्थायी और समुचित समाधान हेतु एक उर्दू विश्वविद्यालय की स्थापना आवश्यक है और इसके लिए मैंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया था। मैं इस विषय को पुनः उचित फोरम पर मजबूती से रखूंगा, ताकि आलिम-फाजिल डिग्री की मान्यता से जुड़ी समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि समस्या के समाधान के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे और सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button