गाजियाबाद

लोनी एनएफएलजी प्लांट में अधिकारियों संग चर्चा

बैठक में कई सख्त निर्देश जारी

मार्ग पर बिना सुरक्षा कैप्स वाले ट्रक पर पूरी तरह रोक 
पार्किंग संकट शीध्र खत्म करने को अधिकारियों ने दिए निर्देश 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 लोनी गाजियाबाद एनएफएलजी प्लांट में आज ट्रांसपोर्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की बीचअहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एडिशनल डीसीपी (DIG) गाज़ियाबाद ने की। सिटी मजिस्ट्रेट, एसीपी, परिवहन अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में ट्रैफिक जाम, सड़क की स्थिति, सुरक्षा कैप्स की कमी और पार्किंग जैसी समस्याओं पर आपस में गहन मंथन
 भीड़भाड़ वाले रूट पर लगेगी रोक
ट्रांसपोर्टरों ने अधिकारियों से शिकायत की कि मौजूदा रूट भीड़भाड़ वाले बाज़ारों और तंग गलियों से होकर गुजरते हैं, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। इस पर अधिकारियों ने 10 अक्टूबर तक वैकल्पिक सुरक्षित रूट तय कर लागू करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए
 गोदामों की सड़कों की होगी मरम्मत
कई गोदामों तक जाने वाली सड़कों की हालत बेहद खराब होने की समस्या भी सामने आई।जिस पर बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने के आश्वासन दिया
सुरक्षा कैप्स अनिवार्य
बैठक में यह भी खुलासा हुआ कि वितरण कार्य में लगे कुछ ट्रकों में सुरक्षा कैप्स की भारी कमी है। एक मामले में तो 55 कैप्स तक गायब मिले।जिसे सम्बंधित अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। और निर्देश दिए कि अब किसी भी ट्रक को बिना पूरी सुरक्षा कैप्स लगाए माल ढुलाई की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 नाइट ड्राइविंग पर रोक बरकरार
PESO (Petroleum of Explosive and Safety Organisation) के नियमों के तहत रात में ट्रक संचालन पर प्रतिबंध जारी रहेगा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि इसमें किसी भी तरह की कोई ढील नहीं दी जाएगी।
 पार्किंग की समस्या पर बड़ा कदम
लोनी  एनएफएलजी जॉन्टिंग यार्ड में 140 ट्रक और टैंकर खड़े करने की जगह मात्र है। लेकिन इसके अलावा आने वाले वाहन मजबूरी में सड़क पर खड़े करने पड़ते  हैं। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था करने और अवैध खड़े होने वाले वाहनों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
 टोल पर मिलेगी राहत
ट्रांसपोर्टरों ने टोल टैक्स की अत्यधिक  वसूली पर अपनी आपत्ति जताई।जिस पर  प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि दिसंबर 2025 तक टोल बिल सिस्टम डिजिटल कर दिया जाएगा, जिससे पारदर्शिता आएगी और ट्रांसपोर्टरों को राहत मिलेगी।
अन्य अहम फैसले
गोदामों में ट्रकों की एंट्री FIFO सिस्टम (पहले आया–पहले निकला) से होगी।
सभी ट्रकों का डेटा CRD को भेजा जाएगा।
देरी से आने वाले ट्रकों पर सख्त कार्यवाही होगी।
हर रूट पर चेकिंग के लिए सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।
बैठक में आल यूपी एल पी जी टांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भवर सिह कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार मेहरा, उपाध्यक्ष ऋषिपाल भाटी, लोकेश शर्मा , महासचिव छुन्नी लाल मिश्रा, उपसचिव मनीष, कोषाध्यक्ष आर्यन समेत अनेक परिवहनकर्ता ने अधिकारियों से वार्ता की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button