
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। खैरथल के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे चल रही राज्य-स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के सुपर लीग मुकाबले में सीकर,झुंझुनू, चुरू टीमों ने जोरदार प्रर्दशन जारी रखते हुए एकतरफा जीत दर्ज की
शुक्रवार को प्रात:कालीन सत्र मे हुए 19 वर्ष, वर्ग के सुपर लीग मुकाबलों में सीकर ने भीलवाड़ा को 3–0 से,चुरू ने झुझनू एकेडमी को 3-0 से,झुंझुनू ने खैरथल -तिजारा को 3–1 से सीधे मुकाबले मे हरा कर मुकाबले जीते
सांयकालीन मुकाबलों में चुरू ने सीकर को,झुंझुनु ने उदयपुर को हराया
17 वर्ष वर्ग के प्रात:कालीन मुकाबलों मे ,सांयकालीन मुकाबलों मे झुंझुनू ने कोटपूतली को 3–0 से,चुरू ने सीकर को 3–0 से,भीलवाड़ा ने जोधपुर को 3–0 से,शार्दुल एकेडमी बीकानेर ने झुंझुनु एकेडमी को 3–0 से हराया
सांयकालीन मुकाबले में सीकर ने झुंझुनू को हराया
पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरथल के प्राचार्य अमर लाल ने बताया शुक्रवार को हुए सभी सुपर लीग मैच है शनिवार सुबह सेमीफाइनल होंगे तथा शाम को हार्ड लाइन मैच और एक 17 वर्षीय फाइनल किया जाएगा



