गोड्डा

महागामा में वन विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा/गोड्डा : गोड्डा वन प्रमंडल के तत्वावधान में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा  महागामा अनुमंडल क्षेत्र में एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष वनरक्षक शामिल हुए। जिन्होंने पूरे जोश और उत्साह के साथ आम जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वनरक्षकों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लिए हुए नगर भ्रमण किया। पेड़ बचाओ,  जीवन बचाओ..,
पर्यावरण है तो भविष्य है..,
स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन के नारे के माध्यम से प्रतिभागियों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। रैली ने आम लोगों का ध्यान आकर्षित किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समाज तक पहुंचाया।ऊर्जा नगर मंदिर में रैली का समापन किया गया। वनरक्षकों ने सामूहिक रूप से अधिक से अधिक वृक्षारोपण और वृक्ष संरक्षण का संकल्प लिया। कहा कि जलवायु परिवर्तन आज की सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती है। इससे निपटने के लिए हर नागरिक को सजग और जागरूक बनना होगा। पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ही स्थायी समाधान संभव है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button