गोड्डाधर्म

बारकोप में राजाओं की परंपरा के अनुसार मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा प्रखंड के बारकोप दुर्गा मंदिर में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। राजाओं की परंपरा का निर्वहन करते हुए खेतौरी राजवंश की महिलाओं ने मां दुर्गा को टीका लगाया और विदाई की सभी रस्में पूरी कीं। इस दौरान मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। विदाई के क्षण में श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इसके उपरांत प्रतिमा का विसर्जन बगल तालाब में किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पथरगामा पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button