रामपुर शाहबाद
सदस्य विधान परिषद उ. प्र. कुंवर महाराज सिंह ने किया रामलीला के मेले का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शाहबाद। सनातन धर्म श्रीरामलीला सभा द्वारा कराई जा रही 15 दिवसीय रामलीला में आज विशाल मेले का उद्घाटन सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश कुंवर महाराज सिंह के कर कमलों द्वारा कराया गया कुंवर महाराज सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और राम रावण युद्ध का मंचन किया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म श्री रामलीला सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, महा प्रबंधक देवेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष केशव गुप्ता के साथ-साथ कमेटी के समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।



