गोड्डा

शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन, राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागाम/गोड्डा : महगामा प्रखंड के मोहारा गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और विजयादशमी उत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों को इस दिव्य यात्रा का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पथ संचलन: अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। सूर्य की पहली किरण के साथ ही सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में सज्ज होकर जब कदम से कदम मिलाते हुए निकले तो वातावरण राष्ट्रभक्ति के नारों और संस्कारों की गूंज से भर उठा। यह कोई साधारण परेड नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक यात्रा थी। जो हर कदम पर नए संकल्प, हर स्वर में नई चेतना, और हर अनुशासन में राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दे रही थी।विजयादशमी पर विशेष महत्व विजयादशमी का पर्व, जो अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है, स्वयंसेवक संघ के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी दिन संघ की स्थापना हुई थी और शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक पड़ाव पर यह आयोजन और भी गौरवशाली बन गया।  स्थानीय सहभागिता और उत्साह मोहारा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों ने पथ संचलन में भाग लिया और सड़क के किनारे खड़े रहकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी में इस अवसर को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button