अमरोहा

सड़क हादसे में छात्रा की मौत

अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पिता घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संभल जिले में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय छात्रा नीरू उर्फ गुरुवती की मौत हो गई, जबकि उसके पिता ओमकार घायल हो गए। यह घटना गुरुवार देर रात रजपुरा थाना क्षेत्र में रहरा-गवां मार्ग पर सिंघोला मोड़ के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील के रहरा थाना क्षेत्र के गांव खेलिया खालसा निवासी ओमकार अपनी बेटी नीरू को बाइक पर बैठाकर गुरुवार शाम संभल के गवां कस्बे में दवा लेने गए थे। देर रात दवा लेकर घर लौटते समय उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने नीरू उर्फ गुरुवती को मृत घोषित कर दिया। नीरू नजदीकी गांव के एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी।पुलिस ने नियमानुसार शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button