गाजियाबाद

लोनी के बलराम नगर में श्रीराम गेट से नशबंदी कॉलोनी तिराहा तक मुख्य मार्ग पर लगे विद्युत पोल

कॉलोनीवासियों में खुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। क्षेत्र के बलराम नगर कॉलोनी में लंबे समय से अंधेरे की समस्या से जूझ रहे लोगों को आखिरकार राहत मिली है। श्रीराम गेट से लेकर नशबंदी कॉलोनी तिराहा तक मुख्य मार्ग पर विद्युत पोल लगाए जाने से कॉलोनीवासियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय अंधेरे के कारण आए दिन राहगीरों को परेशानी होती थी। कई बार दुर्घटनाएँ भी हो जाती थीं और असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने का खतरा भी बना रहता था। कॉलोनीवासियों ने कई बार इस समस्या को उठाया और आज विद्युत पोल लगाए जाने के बाद क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली पोल लगने से न सिर्फ रोशनी होगी बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा। अब बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी रात के समय आने-जाने में कोई डर नहीं रहेगा।
कॉलोनीवासियों ने विधायक जी के प्रति विशेष आभार जताया। उनका कहना है कि विधायक द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता देने से जनता की एक बड़ी समस्या का समाधान हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button