बेतुल

बैतूल लापाझिरी आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन

पुरुषों को मिला ‘पोषण चैंपियन’ सम्मान, साझा हुई प्रेरणादायक कहानियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना बैतूल ग्रामीण के अंतर्गत सेक्टर बैतूल-2 के आंगनबाड़ी केंद्र लापाझिरी में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 16 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती अर्चना तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। पोषण माह की थीम के अनुसार इस अवसर पर पोषक देखभाल करने वाले पुरुषों को “पोषण चैंपियंस” के रूप में सम्मानित किया गया। उनकी प्रेरणादायक कहानियां सोशल मीडिया पर साझा कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपसरपंच जितेंद्र रावत, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अखिलेश पवार, पंच श्रीमती सोना पवार, भूतेबाई काकोड़िया, स्वास्थ्य विभाग की टीम– एलएचवी किरण अहिरवार, सीएचओ रीता दरवाई, एएनएम ममता टीकम और आशा कार्यकर्ता कांता काले का विशेष योगदान रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ललिता हजारे, श्रीमती गीता गंगारे, श्रीमती फुलमत दोबारे, सुश्री शारदा अकोदिया एवं सहायिका बाया बाई ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button