
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बोआरीजोर : गांधी जयंती के अवसर पर KYC कुशबिल्ला के सौजन्य से आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बांसजोरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सिमोन मालतो रहे। हालांकि, ग्रामीणों में झामुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष ताला बाबू हांसदा के आने की उम्मीद थी, लेकिन वे किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।इस अवसर पर झामुमो क्षेत्रीय सचिव सिकंदर अंसारी, पंचायत मुखिया महेंद्र किस्कू, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सिकंदर अंसारी, पंचायत समिति सदस्य कुर्बान अंसारी, खेल अध्यक्ष मुख्तार अंसारी, सचिव मोहसिन अंसारी (डब्लू) तथा झामुमो पंचायत सचिव मो. सलाम सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।साथ ही, वार्ड सदस्य क़ासिम अंसारी, मुरताज अंसारी, अनवर अंसारी, अख्तर अंसारी, झामुमो नेता अब्दुल अंसारी, हुसैन अंसारी और श्यामसुंदर मालतो की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।फाइनल मुकाबले में बांसजोरी टीम के कप्तान तबरेज अंसारी की अगुवाई में टीम ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि बरद्वान की टीम उपविजेता रही।मैच के दौरान कमेंट्री की जिम्मेदारी अनुज सोरेन और ओमप्रकाश पंडित ने निभाई, जिनकी ऊर्जावान आवाज़ ने पूरे माहौल को रोमांचक बना दिया। आयोजन के दौरान भारी भीड़ उमड़ी, जिससे यह साफ झलकता है कि ग्रामीण इलाकों में खेलों के प्रति लोगों में गहरा उत्साह है।सफल आयोजन के लिए आयोजकों को क्षेत्रवासियों और खिलाड़ियों की ओर से भरपूर सराहना मिली।



