बरेली

बरेली वबाल के आरोपी नफीस के बरातघर पर दूसरे दिन भी चले बुलडोजर

भारी पुलिस बल रहा तैनात

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने जखीरा मोहल्ले में मौलाना तौकीर रजा खां के करीबी नफीस के बरातघर को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रखी। बीडीए की टीम पुलिस बल के साथ रविवार सुबह करीब 10 बजे यहां पहुंची और दो बुलडोजरों से बरातघर पर कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। भारी पुलिस बल  को लगाया गया है। आसपास के लोग कार्रवाई पर खामोश हैं। कहीं से किसी भी तरह के विरोध की स्थिति नहीं है। बताया गया है कि शाम पांच बजे तक बरातघर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि रजा पैलेसे नाम के इस बरातघर के लिए कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं था। मकान के मानचित्र में ही बरातघर का संचालन किया जा रहा था। बरातघर मालिक को 2024 में नोटिस दिया गया था। नोटिस देने के बाद भी जब उन्होंने कोई नक्शा स्वीकृत नहीं कराया तो इसके बाद बीडीए ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया। अब जब कार्रवाई हुई है तो मौके पर कोई मानचित्र या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया जो इसकी वैधता को साबित करता हो।
आवासीय नक्शे पर बना था बरातघर
आवासीय नक्शे पर बनाए गए अवैध बरातघर (रजा पैलेस) को जमींदोज करने के लिए सात मजदूरों ने घन भी चलाए गए। दोपहर एक बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम सात बजे तक चली। बीडीए के अफसरों ने बताया कि वर्ष 2024 में ही नफीस को पहला नोटिस दिया गया था। पांच माह पहले ही बरातघर के ध्वस्तीकरण का आदेश हो गया था, जिसे अब अमल में लाया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button