गोड्डा

रतनपुर में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

युवाओं में दिखा उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बोआरीजोर :  बरहेट विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर गांव में आदिम जनजाति समुदाय के लोगों द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के क्षेत्रीय अध्यक्ष ताला बाबू हांसदा, केंद्रीय समिति सदस्य सिमोन मालतो एवं झारखंड आंदोलनकारी जर्मन बास्की ने पारंपरिक विधि से फीता काटकर एवं बॉल को किक मारकर किया।इस मौके पर ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समुदाय की एकजुटता और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक बना।कार्यक्रम में कमेंटेटर अनुज सोरेन की जीवंत कमेंट्री ने दर्शकों को मैच से जोड़े रखा और पूरे माहौल को रोमांचक बना दिया।फुटबॉल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना, टीम भावना विकसित करना और आदिवासी संस्कृति को प्रोत्साहन देना रहा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी, युवा और झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे। आयोजन को स्थानीय स्तर पर खेल और संस्कृति के संगम का बेहतरीन उदाहरण बताया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button