खैरथल
पाइप लाइन में लीकेज,व्यर्थ बह रहा है पानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। सरकार एक ओर पानी की बर्बादी करने को मना करती है बड़े बडे विज्ञापन छपवाती है वही जलदाय विभाग कि लापरवाही के कारण रोजाना सैकड़ो लीटर पानी की बर्बादी हो रही है आनंद नगर कॉलोनी में अर्जुन हॉस्पिटल के पास पाइप लाइन में लीकेज के कारण रोजाना व्यर्थ में पानी नाली में बह रहा है लेकिन जलदाय विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है लोगो ने बताया यहां वाल लगा हुआ लिंकेज है कई महिने से पानी बह रहा है जलदाय विभाग को इसकी मरमत करनी चाहिए


