गोड्डा

जिले के विभिन्न गांवों में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डालसा की प्रखंड स्तरीय टीम ने जिले के विभिन्न गांवों में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को कानून का पाठ पढ़ाया। डालसा की टीम में शामिल अधिकार मित्र रामविलास महतो एवं बासुदेव मणीनंदन कुमार ने पथरगामा के कुमरसी गांव में आयोजित शिविर में कहा कि छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने के कारण मामला न्यायालय तक पहुंच जाता है। इससे दोनों पक्षों को परेशानी हो जाती हैं। इससे निजात पाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से समझौता कराने की जरुरत है। इस प्रकार के मामले काे लोक अदालत व मध्यस्थता शिविर में समझौता कराकर निपटारा कराने में ही दोनों की भलाई है। कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामले का निष्पादन कराने से दोनों पक्षों की जीत होती है और विवाद सदा के लिए समाप्त हो जायेगा। कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक सहायता मुहैया कराने की प्रावधान है। ग्रामीणों को मानव तस्करी ,बाल विवाह आदि के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को कम उम्र के बच्चों से मजदूरी के लिए नहीं भेजें। बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है। वहीं किसी प्रकार की समस्या होने पर विधिक सेवा की भी व्यवस्था है। इसके तहत महिला, समाज के अभिवंचित, वंदी आदि को मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान है। इसके अलावा गोड्डा, बोआरीजोर, पोड़ैयाहाट, सुंदरपहाड़ी, ठाकुरगंगटी, मेहरमा , ठाकुरगंगटी व बसंतराय प्रखंड के गांवों में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button