गाजियाबाद

छोटे अपराधो में फंसे लोगों ने खाई कसम,अब नहीं करेंगे गलती 

पुलिस की मानवता भरी पहल से अपराधियों में जागी न ई उम्मीद 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी (गाजियाबाद): पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद के दिशा-निर्देश पर थाना अंकुर विहार, लोनी में एक सराहनीय और अनोखी पहल की गई। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में छोटे अपराधों में शामिल रहे लोगों को थाने में बुलाकर सुधरने की शपथ दिलाई गई।
थाना प्रभारी पंवार ने इन लोगों से यह संकल्प दिलवाया कि वे अब किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे, समाज के नियमों का पालन करेंगे, अपने परिवार के साथ सम्मानजनक जीवन व्यतीत करेंगे और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें सफल नागरिक बनाएंगे।
इस पहल के बाद क्षेत्र में पुलिस की इस मानवता-पूर्ण पहल की खूब चर्चा हो रही है। पूर्व में छोटे अपराधों में शामिल रहे लोगों के परिजन भी इस कदम से बेहद खुश और संतुष्ट नजर आए। उनका कहना है कि इस तरह के कदम से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और अपराध की राह पर चल रहे लोगों को नई दिशा मिलेगी।
कुछ लोगों ने यह भी कहा कि कई बार छोटी घटनाओं में निर्दोष लोगों को भी अपराधी मान लिया जाता है, लेकिन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पंवार का यह कदम उन सभी के लिए नए विश्वास और सुधार की उम्मीद लेकर आया है।
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी थाना प्रभारी की पहल को “काबिले तारीफ” बताया। उनका कहना है कि यह कदम न केवल अपराध रोकथाम की दिशा में प्रभावी है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
योगेंद्र सिंह पंवार की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि यदि पुलिस संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण से काम करे तो समाज में अपराध पर अंकुश लगाना और सुधार लाना दोनों संभव है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button