नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी : उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण उपखंड-तृतीय, नाईपुरा-लोनी ने रविवार, 5 अक्टूबर को दिनभर की बिजली कटौती की जानकारी दी है। यह कटौती 2024-25 के बिजनेस प्लान के तहत 33/11 केवी उपकेंद्र रूपनगर-प्रथम पर आइसुलेटर और फ्यूज सेट बदलने के कारण की जाएगी।
सूचना के अनुसार, रूपनगर प्रथम बिजलीघर से जुड़े सभी पॉशकों की आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। उपखंड अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से ही पानी का स्टॉक कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कटौती से आम जनजीवन पर पड़ने वाला असर:
घरों में पानी की किल्लत बनेगी, क्योंकि मोटर और पंप नहीं चल पाएंगे।
छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को पढ़ाई में परेशानी हो सकती है
ऑनलाइन कामकाज और वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए इंटरनेट व डिवाइस चार्जिंग में समस्या पैदा होगी
घरेलू उपकरण जैसे फ्रिज, कूलर व एसी बंद रहने से गर्मी और उमस के चलते नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है
शाम को बिजली आने में देरी होने पर रोशनी की समस्या और सुरक्षा संबंधी दिक्कतें कालोनीवासियों को हो सकती है
